सोनभद्र, फरवरी 8 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के अहिरगुड़व मनरू टोला में शनिवार की रात पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को दुद्धी के मुर्ता गांव स्थित अपने ससुराल से छोड़कर वापस अपने घर बभनी थाना क्षेत्र के अहिरगुड़वा मनरू टोला निवासी 32 वर्षीय विंदेश्वर गोड़ पुत्र रामपति गोड़ शनिवार की सुबह बाइक से अपनी पत्नी को पहुंचाने अपने ससुराल दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूर्ता गांव गया था। शाम को वह ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। शनिवार की रात लगभग नौ बजे जैसे ही वह बभनी के अहिरगुड़वा मनरूटोला केसमीप पहुंचा, बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन...