चतरा, फरवरी 18 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाय मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात बाइक सवार युवक पेड़ से टक्करा।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर दिया गया। घायल युवक कटकमसांडी के जयवीर सिंह भोक्ता बताया जाता है। बताया जाता है कि युवक अपने रिश्तेदार के यहां तिलैया गांव आया था। जहां से वापस कटकमसांडी जा रहा था। इसी क्रम में बाय मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने चकमा दे दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में जाकर टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.