जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- एक की हालत गंभीर, विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर - रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे थे कार पर सवार सभी लोग अरवल, निज संवाददाता। पटना- औरंगाबाद नहर रोड में रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के खभैनी मोड़ के पास सोमवार की देर रात अचानक अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में कार पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर कार से उसरी निमा से अरवल सिपाह लौट रहे थे। बाद में घायलों को इमरजेंसी 112 की पुलिस टीम के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी पांचों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घायलों में अरवल सिपाह के रहने वाले सुधीर कुमार उम्र 40 वर्ष, निशा देवी उम्र 35 वर्ष, अंशु कुमार उम्र 14 वर्ष ,प्रियांशु कुमार उम्र 9 वर्ष ,हर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.