आजमगढ़, अप्रैल 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैजल गांव के समीप गुरुवार की शाम नील गाय को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में साथी घायल हो गया। घायल का लालगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव निवासी 25 वर्षीय अवनीश कुमार गांव के मोहित के साथ सफारी कार से लालगंज बाजार गये थे। शाम को दोनों कार से घर वापस लौट रहे थे। बैजल गांव के समीप पहुंचे थे, तभी अचानक रोड पर नील गाय आ गयी। नील गाय को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में अवनीश कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में उसका साथी मोहित घायल हो गया। अवनीश के मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घायल युवक को ...