लोहरदगा, मई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के ऐने बगीचा टोली में एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने शव की कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार युवक का शव गांव के बाहर नदी के किनारे एक पेड़ से झूलता हुआ देखकर ग्रामीणों द्वारा सदर थाने को सूचित किया। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी दुर्गा उरांव के 22 वर्षीय पुत्र अजय उरांव तीन दिन से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की थी। पर उसका पता नहीं चल पाया। वहीं ग्रामीणों ने जब शव पेड़ से झूलता पाया, तो मामले की सूचना सदर थाने को दी। वहीं घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। सदर थाना पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.