बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता पेड़ से गिर कर मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्यप्रदेश के सतना जिला के कैमहा गांव निवासी 25वर्षीय भरत लाल पुत्र जय किशोर यहां तिंदवारी थाना क्षेत्र के माचा गांव मजदूरी करने आया था। यहां पर खुदाई का काम चल रहा है। शनिवार की रात वह पेड़ पर चढ कर लकड़ी तोड़ रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई रामजस ने बताया कि भरत लाल 3फरवरी को यहां मजदूरी करने आया था। मृतक अपने पीछे पत्नी रामरती के अलावा दो पुत्र छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...