लखनऊ, जनवरी 13 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले में लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा किशोर पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इससे किशोर गंभीररूप से घायल हो गया। इलाज के लिए किशोर को अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के स्थित मलंग गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (13) पुत्र हुकुमचंद भार्गव अपने अन्य साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित बाग की बाग में आम की लकड़ियां तोड़ने गया था। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल किशोर को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां उसको हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया।.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...