आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- सगड़ी/लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव के सीवान में सोमवार की सुबह एक युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर लोागें ने शव को नीचे उतारा। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी 25 वषीय पिंटू शटरिंग का काम करता था। वह पिता से अलग रहता था। रविवार की रात वह घर में सो रहा था। रात करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकला, फिर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर गांव के सीवान में उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। खेत की ओर गए गांव के लोगों ने शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन बहनों में अकेला था। उसकी दो बेटियां हैं। सूचना पर प...