आजमगढ़, दिसम्बर 15 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव के सिवान में सोमवार की सुबह युवक का पेड़े से गमछा के सहारे लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर लोागें ने शव को नीचे उतारा। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी 25 वषीय पिंटू सटरिंग का काम करता था। वह रात में घर में सो रहा था, रात करीब 12 बजे घर से सौच के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर गांव के सिवान में पेड़ से गमछा के सहारे उसका शव लटक रहा था। खेत की ओर गए गए गांव के लोगों ने शव को देख कर परिजनो को सूचना दी। परिवार में घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। वह तीन बहनो में अकेला था, उसे दो बेटिया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.