चतरा, मार्च 10 -- कुंदा, प्रतिनिधि। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के बीच पेड़ वितरण कर मनाया गया। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के जिला कोऑर्डिनेटर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी हमारा देश भी सशक्त एवं समृद्ध होगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरुरत है। वही आगे उन्होंने ने कहा कि हर महिला अनमोल है समाज में महिलाओं को सशक्त होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई, और लोगों को कहा गया कि इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार, संतु कुमार सिंह, आयुष आनंद, मनोज यादव, नित्यानंद वर्मा समेत कई अन्य महिलाए उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.