देहरादून, मार्च 26 -- चिपको आंदोलन की 51वीं वर्षगांठ और चिपको नेत्री गौरा देवी की जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गांधी पार्क के बाहर पेड़ काटने के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। एक घंटे के इस सांकेतिक कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किये और देहरादून के आसपास पेड़ न कटने देने का संकल्प लिया। यह अभियान 30 मार्च तक जारी रहेगा। 30 मार्च को एक जुलूस निकाला जाएगा और डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में शामिल जाने-माने पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस भीषण दौर में केवल पेड़ ही इसका असर कम कर सकते हैं। लेकिन, उत्तराखंड में विकास के नाम पर लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। अब तक जितने पेड़ काटे जा चुके हैं और जितनी योजनाएं प्रस्तावित हैं, उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.