मधुबनी, सितम्बर 24 -- हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव स्थित लक्ष्मीपुर टोल के बीच एक आम के पेड़ पर अज्ञात महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। पेड़ पर शव लटकने की सूचना से गांव सहित आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही खिरहर थाना के एसआई नागेन्द्र सिंह दल बल के साथ स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मृतका के संबंध में पूछताछ की। लेकिन स्थानीय लोग मृतका को नही पहचान सके। समाचार प्रेषण तक पुलिस टेक्निकल टीम की मदद से घटना की जांच व शव की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। मृतका की उम्र 25-30 वर्ष के बीच की बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी है। बहरहाल थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.