उन्नाव, फरवरी 20 -- सुमेरपुर। बिहार थानाक्षेत्र के धनकोली गांव के रहनेवाले अधेड़ का शुक्रवार सुबह शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। धनकौली गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सुंदर लाल पुत्र रामेश्वर रैदास कारपेंटर (लकड़ी का काम) का कार्य करते थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के अनुसार, सुंदर लाल गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। काफी तलाश...