बलरामपुर, अगस्त 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के मटियरिया गांव में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता एक महिला का शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय नेहा पत्नी राहुल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नेहा का दो वर्ष पूर्व राहुल से कोर्ट मैरिज हुआ था। किसी बात को लेकर गुरुवार रात पति पत्नी में विवाद भी हुआ था। परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद नेहा अपने कमरे से बाहर निकल गई थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। लोगों ने यह सोंचा कि वह सोने के लिए चली गई है। शुक्रवार सुबह जब लोग घर के पीछे गए तो आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे नेहा का शव लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्...