मथुरा, फरवरी 21 -- थाना अंतर्गत गांव हुलू के समीप शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव गले में गमछे से फंदा लगाये लटके मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी। गांव हुलू राया निवासी सौरभ (22) का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी जानकारी जंगल की ओर जाते समय लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची राया थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच को नमूने कलेक्ट कराये। इसके बाद पुलिस टीम ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाने के बाद कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.