भदोही, फरवरी 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क की पटरी खनन के साथ ही पूर्व में चिन्हित पेड़ों को काटा जा रहा है। लोक निर्माण कार्यालय गेट के पास पेड़ काटने को लेकर मंगलवार को लोग जाम के झाम में फंसते रहे। पेड़ काटने में लगे लोगों द्वारा रस्सी के सहारे दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया जा रहा था। इन दिनों सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मशीन के माध्यम से पेड़ों की डालियों को काटा जा रहा है। ऐसे में कार्यदायी संस्था के लोग दोनों तरफ रस्सी लगाकर पेड़ को काटकर गिराते नजर आए। पेड़ की डालियां जैसे ही कटकर अलग हो रहे थे तत्काल उसे सड़क से हटवा दिया जा रहा है। कटा डाल हटने के बाद फिर आवागमन शुरू करा दिया जा रहा था। वृक्षों की कटाई को लेकर वाहन चालकों क...