प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर समसपुर गांव निवासी रामनाथ विश्वकर्मा ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिसमें बताया कि 24 सितंबर 2025 को करीब डेढ़ बजे उसके बाग से गांव के कुछ लोग चोरी से आम का पेड़ काट रहे थे। वह बाग पहुंचा और पेड़ काटने से मना किया तो आरोपी उसे और उसकी पत्नी को मारने पीटने लगे। वह जान बचाने को घर के भीतर घुस गया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसको और उसकी पत्नी को मारा पीटा। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब उसने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव के कल्लू सरोज, उसकी पत्नी गुंजा, बेटी प्रिया सरोज, बेटे कोकवा, गुड्डी, कुसुमा पुत्री छोटेलाल तथा गोले निवासी कांटी हथिगवां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हि...