रांची, दिसम्बर 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका जंगल की सुरक्षा को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने 'रक्षा बंधन उत्सव' मनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगल के पेड़ों पर लाल रंग का रक्षा सूत्र बांधकर उनकी आजीवन सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस अभियान का नेतृत्व समाजसेवी चामू महतो ने किया। ग्रामीणों ने जंगल के सखुआ, आंवला, नीम, करंज, जामुन और पीपल आदि पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधे। चामू महतो ने कहा कि मानव जीवन पेड़ों के संरक्षण पर ही आश्रित है, इसलिए हमें हर हाल में अपने जंगलों को बचाना होगा। उन्होंने हर वर्ष पौधरोपण करने पर जोर दिया और कहा कि अब पेड़ों की सुरक्षा के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जंगल की सुरक्षा के लिए एक कोर कमेटी गठित की जाएगी जो समय-समय पर जंगल में गश्त कर निगरानी करेगी। रक्षा बंधन उत्सव में सिरका पंचायत के विभिन्न टो...