उन्नाव, जनवरी 31 -- सोनिक। सदर तहसील के सकरन गांव में शनिवार ग्राम पंचायत की भूमि पर खड़े पेड़ों को कटवा कर बेच दिया गया। जिसका गांव के दिवाकर व ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मौजूदा प्रधान व उनके साथियों पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने बिना किसी प्रस्ताव आदेश व बैठक के करीब आधा सैकड़ा पेड़ कटवा कर बेच डाले। जिसकी शिकायत के बाद मौके पर वन विभाग पुलिस राजस्व व ब्लॉक के लोग पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत कर्ता दिवाकर ने बताया कि उन्होंने और ग्रामीणों ने सदर विधायक, एसडीएम व वन विभाग पुलिस से मामले शिकायत की है। अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो वह मामले की शिकायत शासन स्तर पर करके कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों से बबूल के पेड़ काटे जा रहे थे। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और लकड़ी काट रहे लो...