कानपुर, जनवरी 3 -- शिवली। कस्बा समेत क्षेत्र के गांवों में पेड़ों के बीच से निकले बिजली के तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। हवा के झोकों से तारों में आए दिन फाल्ट से मुसीबत है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उच्चाधिकारियों को इस विषय में बताया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मैथा क्षेत्र के कस्बा शिवली समेत शोभन, बाघपुर, ककरदही, बैरी, मैथा, हथिका, कुढ़वा, गहलौं, काशीपुर, गहिरा, नेवादा देवराय, नाला प्रतापपुर सहित कई गांवों में बिजली के तार पेड़ों के बीच से निकले हैं। इससे वृक्षों की टहनियों के टूटने से सबसे ज्यादा विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। तेज हवा में पेड़ों की टहनियों के टकराने से तार टूटकर गिरते हैं। इसके बावजूद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार लोंगों की निद्रा नहीं टूट रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से वृक्षों की छटाई करान...