फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। होली के त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोक के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान के दौरान टीम ने धाता स्थित मिलन स्वीट हाउस से पेड़ा का एक व खासमऊ स्थित बालाजी स्वीटस हाउस से छेना का एक नमूना भरा। साथ ही खाद्य कारोबारियों को मिलावटी सामान न बेचने की हिदायत देते हुए साफ-सफाई व मानक के अनुसार ही सामग्री की बिक्री किए जाने की चेतावनी दी। वहीं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया। बताया कि लिए जाने वाले सैंपल की जांच प्रयोगशाला में करवाई जाएगी जिसके बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में धीरज कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...