मुजफ्फर नगर, जून 20 -- भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुडकली में दो मासूम बच्चों की मौत का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दोनों मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने मासूम बच्चों की हत्या करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार पे्रमी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुडकली में 5 वर्ष के अरहान पुत्र वसीम व एक वर्षीया इनाया पुत्री वसीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर मिलने पर एसपी देहात आदित्य बंसल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच पड़ताल की। दोनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। बच्चों की मां मुस्कान पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.