पटना, फरवरी 21 -- पेसू की ओर से 26 फरवरी को राजवंशी नगर के ऊर्जा सभागार में सोलर मेला लगेगा। शुभारंभ बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार करेंगे। मेले में रूफटॉप सोलर सिस्टम से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उपभोक्ताओं के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी। बैंक लोन एवं सरकारी सब्सिडी से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। सोलर वेंडर्स उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। मेले में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त छूट दी जाएगी। सीमित समय के लिए उपलब्ध इस लाभ में सरकारी सब्सिडी के साथ अतिरिक्त और आसान लोन की सुविधाएं मिलेगी। लोगों को सोलर लगाने पर एक से दो किलोवाट तक 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट सब्सिडी और तीन किलोवाट या उससे अधिक लगाने पर 78 हजार रुपये तक सब्सिडी मिलेगी। पेसू जीएम दिलिप कुमार सिंह ने लोगों से कहा कि अधिक स...