जमशेदपुर, जनवरी 3 -- विधायक सरयू राय ने कहा कि पेसा नियमावली मामले का अनावश्यक रूप से राजनीतिकरण किया जा रहा है। सरकार और विपक्ष की ओर से इस बारे में आ रहीं प्रतिक्रियाएं राजनीति से प्रेरित लग रही हैं। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम पारित होने के कई वर्षों तक पेसा नियमावली नहीं बन पाने से जो असमंजस की स्थिति बनी थी, वह वर्तमान सरकार द्वारा नियमावली बना देने से समाप्त हो गई है। अब प्रावधान सिर्फ इतना ही करना है कि राज्य सरकार ने जो पेसा नियमावली बनाई है, वह संविधान और नियमों की भावना के अनुरूप है या नहीं, इसके लिए उसे सार्वजनिक कर दे। उन्होंने शुक्रवार को बयान जारी कर ये बातें कहीं। राय ने कहा कि उनका मानना है कि राज्य सरकार ने जैसा उचित समझा, वैसी पेसा नियमावली बनाई है। यदि इसमें कोई कमी है, या यह संविधान और कानून की प्रावधानों के अनुरूप नह...