लोहरदगा, सितम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुटमू स्थित आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में रविवार को पहान, महतो,पूजार, गणमान्य सामाजिक, धार्मिक प्रथा के रूढ़िजन्य जनजातिय बुद्धिजीवी वर्गों के लोगों की पेसा नियामवली 1996 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व झारखंड राज्य पंचायती राज विभाग निदेशक सह आयकर आयुक्त रांची निशा उरांव, खूंटी जिला मुण्डा राजा सह रूढ़िजन्य जनजातिय समन्वय समिति के अध्यक्ष महादेव मुण्डा, गुमला जिला के खड़िया अगुवा कलावती देवी, लोहरदगा जिला के राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा जिला समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद थे। निशा उरांव ने कहा कि कार्यशाला में उपस्थित सभी पहान महतो पूजार गणमान्य नागरिक के लिए उच्च न्यायालय द्वारा पेसा 1996 नियामवली लागू होगी, इसका फैसला सुना चुका है।...