रांची, दिसम्बर 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड कैबिनेट द्वारा पेसा कानून नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा नेता रामनारायण भगत ने इसे पार्टी के संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इसे पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था के अनुरूप लागू करने की मांग कर रही थी। कैबिनेट का यह निर्णय स्वागत योग्य है और इससे ग्राम सभा को वास्तविक अधिकार मिलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पांचवीं अनुसूची के अनुरूप बनी यह नियमावली लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करेगी। इससे विकास योजनाओं में ग्राम सभाओं की भूमिका निर्णायक होगी और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...