जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- जमशेदपुर। झारखंड कैबिनेट द्वारा पेसा नियमावली को मंजूरी दिए जाने पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सरकार और राज्य के आदिवासी समुदाय के प्रति आभार जताया है। जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के ने कहा कि यह निर्णय झारखंड हाईकोर्ट की लगातार फटकार और निरंतर जन आंदोलन का परिणाम है, जिसके दबाव में राज्य सरकार को यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार पेसा कानून की मूल भावना से छेड़छाड़ करती है या इसके किसी प्रावधान में संशोधन करती है, तो भाजपा जनता के हित में दोबारा आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.