रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित पेसा नियमावली का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम है। भाजपा और एनडीए ने लगातार सड़क से सदन तक इसके लिए आवाज बुलंद की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा यह मानती है कि कैबिनेट से पारित नियमावली पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था पर आधारित होगी, जिसकी मांग की जा रही थी, परंतु अगर इसमें संविधान की 5वीं अनुसूची से जुड़ी भावना के विपरीत थोड़े भी परिवर्तन किए गए होंगे, तो पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मरांडी ने कहा कि पार्टी राज्यपाल का भी इस संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराएगी, ताकि कानून बनाने के पहले इसका पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था का आधार बनना सुनिश्चित हो।

ह...