घाटशिला, दिसम्बर 27 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड छोला गोड़ा स्थित विधायक कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो एवं ग्रामीणो की संयुक्त तत्वाधान में झारखंड सरकार द्वारा पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में पेसा कानून कैबिनेट से मंजूरी होने से ग्रामसभा को अधिक अधिकार मिलने की खूशी में लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। इस खूशी की इतिहासिक पल में झारखंड सरकार के हेमंत सोरेन एवं जनप्रतिनिधियों को आभार व्यक्त किया गया। कहा गया कि अनुसूचित क्षेत्र के स्वशासन व्यवस्था ग्रामसभा में सशक्त होगा। मौके पर झामुमो शंकर चन्द्र हेम्ब्रम,प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन,भगत बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू,भगत हांसदा, रामदास हेम्ब्रम, सरकार किस्कू समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.