कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पेसा कानून की सौगात दिए जाने के उपलक्ष्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को एक विशाल आभार जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने किया। यह आभार जुलूस झुमरी तिलैया के बेलाटांड़ से पैदल मार्च करते हुए झंडा चौक तक पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में पेसा कानून को मंजूरी देकर आदिवासी-मूलवासियों को सही मायने में उनका अधिकार दिया है। आभार जुलूस में केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर मेहता, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, गणेश राय, महिला मोर्चा जिला स...