घाटशिला, दिसम्बर 31 -- घाटशिला। झारखंड सरकार द्वारा पेसा एक्ट लागू होने के खुशी में मंगलवार को गुड़ाबांदा के पंचायत भालकी में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के सौजन्य से झामुमो भालकी पंचायत कमिटी द्वारा विधायक के अनुपस्थिति में पंचायत के छःराजस्व गांव के ग्राम प्रधान को गमछा एवं लड्डू खिला कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुना राम सोरेन (कागजाता), गोविन्द टुडू (कन्यालुका), बनोमाली हेम्ब्रम(भालकी), सांग्राम मुर्मू (पाण्डुगोड़ा), प्रधान बोदरा (नामोलेपो), आचाम मुर्मू (सुड़गी) सम्मान समारोह में मुख्य रूप में शामिल थे। इस मौके पर झामुमो भालकी पंचायत कमिटी के अध्यक्ष बिमल कर्मकार, झामुमो के भालकी पंचायत के वरिय उपाध्यक्ष जयप्रकाश टुडू,झामुमो के भालकी पंचायत के सोशल मिडिया प्रभारी राम किस्कु आदि उपस्थित थे।

हिं...