रांची, जुलाई 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। पेसा कानून लागू करने के लिए गुमला से रांची तक शुक्रवार को निकाली गई पदयात्रा शनिवार को बेड़ो पहुंची। गुमला के लिटाटोली में स्व. कार्तिक उरांव के समाधि स्थल से निकाली पदयात्रा का नेतृत्व निशा भगत, एंजेल लकड़ा और खुशबू कर रही थीं। बेड़ो में पदयात्रा का रंजन गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। निशा भगत ने कहा कि पेसा अधिनियम 1996 को लागू कराने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। केंद्रीय सरना समिति के प्रवक्ता एंजेल लकड़ा ने कहा कि पेसा कानून लागू होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे जल, जंगल और जमीन का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खनिज संपदा का दोहन बिना ग्रामसभा की अनुमति के किया जा रहा है जिसे पेसा कानून लागू होने से रोका जा सकता है। वहीं पदयात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है। यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.