रांची, जुलाई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। कुरमी समाज के अगुवों की बैठक रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में हुई। अध्यक्षता कुरमी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदान ने की। इस दौरान पंचायती राज व्यवस्था पेसा कानून 1996 पर चर्चा की गई। इसमें पूर्व जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार सह वाणिज्य विभाग के डीन डॉ अमर कुमार चौधरी, रजिस्ट्रार डॉ मुकुंद चंद मेहता, झारखंड उच्च न्यायालय से षष्ठी रंजन महतो सहित अन्य विधि विशेषज्ञ और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि कुरमी समाज पेसा कानून का समर्थन करता है, लेकिन कुरमियों के रूढ़ि परंपरा बाईसी प्रथा शामिल किए बिना झारखंड में पेसा एक्ट लागू करना कुरमियों के साथ घोर अन्याय होगा। वक्ताओं ने कहा कि हमारी रूढ़ि परंपरा को जोड़े बिना यह कानून लागू किया गया तो झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.