रांची, मार्च 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी क्षेत्र सुरक्षा परिषद और स्थानीय समुदाय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पेसा पर विमर्श हुआ। आयोजन हरमू में किया गया, जिसमें आदिवासी बुद्धिजीवी शामिल हुए। मुख्य वक्ता परिषद के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दो बड़े घटक दल झामुमो, कांग्रेस दोनों ने सत्ता में वापस आने पर पेसा कानून 1996 को लागू करवाने का वादा किया था। अब जब चुनावी वादा निभाने का समय आया तो इन दलों के नेताओं का मुंह नहीं खुल रहा है। ऐसी स्थिति में अब हम आदिवासियों को संगठित होकर उलगुलान करना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों में विगत 24 वर्षों से असंवैधानिक रूप से झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 और नगरपालिका कानून 2011 लागू करते हुए हम आदिवासियों की जमीन, इलाका और प्राकृतिक संसाधनों को छी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.