लोहरदगा, जून 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि पेसा कानून से आदिवासी धर्म और संस्कृति को संरक्षण मिलेगा।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज पेसा नियमावली पर रांची में हुई कार्यशाला में लोहरदगा सांसद ने बातों को रखते हुए कहा कि पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्र के लोगों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार देता है। आदिवासी धर्म और संस्कृति को संरक्षण देता है। आदिवासी पारंपरिक व्यवस्था अंतर्गत गठित पारंपरिक ग्राम सभा को मान्यता दी जाती है जिससे की जनजातियों का विकास उनके अधिकार की रक्षा तथा अपने धर्म संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं। पेसा कानून झारखंड में जल्द लागू होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.