घाटशिला, जनवरी 7 -- पोटका, संवाददाता। रंकिणी मंदिर स्थित धुमकुड़िया भवन में बुधवार को 'पारंपरिक स्वशासन माझी पारगाना महाल' द्वारा पेसा आंदोलनकारियों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव बहादुर सोरेन ने की। समारोह का शुभारंभ पेसा कानून-1996 के उन महान आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ, जो अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने याद किया कि किस तरह पेसा कानून की मांग को लेकर दिल्ली में 11 दिनों तक ऐतिहासिक आमरण अनशन किया गया था। इस आंदोलन में देशभर के 32 प्रमुख लोगों ने भाग लिया था, जिनमें पूर्वी सिंहभूम जिले के हरीश सिंह भूमिज और डॉ. राजेंद्र प्रसाद टुडू की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। समाज के लोगों ने इन दोनों आंदोलनकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.