पलामू, फरवरी 21 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के सतबरवा ब्लॉक के पेसा अधिसूचित ग्राम पंचायत रबदा के पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को जोरकट स्थित स्वामी प्रज्ञानंद मगध सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नेतृत्व में निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रबदा मुखिया, पूर्व मुखिया शंभू उरांव, उपमुखिया उमेश सिंह, प्रदीप नारायण सिंह, चतरा सांसद के सतबरवा प्रतिनिधि अनिल सिंह ने की। पलामू जिला अंधापन नियंत्रण के नेतृत्व में एसपीएमएस अस्पताल में मोतियाबिंद मरीजों का लेंस दवाइयां तथा रहने, खाने-पीने की सुविधा नि:शुल्क करने की जानकारी दी गई। डॉक्टर ने रविवार को सभी चिह्नित मरीजों को अस्पताल बुलाया। साथ में राशन, आधारकार्ड, मोबाइल नंबर अपने साथ लेके आएंगे। पूजा कुमारी, अभिषेक, सुधीर कुमार ने आंख जांच में सहयोग की। उन्होंने बताया कि अपर...