लखनऊ, फरवरी 13 -- एराज मेडिकल कॉलेज में हुआ पेशेंट सेफ्टी कॉन्क्लेव-2026 50 फीसदी से ज्यादा गलतियों को रोका जा सकता लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मरीज की सुरक्षा (पेशेंट सेफ्टी) किसी एक चिकित्सक या स्टाफ की जिम्मेदारी नहीं है। यह टीम वर्क है। चिकित्सकीय पेशे में कॉम्लिकेशन और गलती में अंतर होता है। मरीज की सुरक्षा में होने वाली 50 फीसदी से ज्यादा गलतियों को रोका जा सकता है। वह शुक्रवार को एराज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित पेशेंट सेफ्टी कॉन्क्लेव-2026 में बोल रहे थे। कुलपति डॉ. अजय सिंह ने कहा कि एआई (आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस) हर मर्ज की दवा नहीं हो सकती। पेशेंट सेफ्टी में एआई मददगार बन सकता है। इलाज के दौरान होने वाली गलतियों को पूरी तरह से रोक नहीं सकता। इसके ल...