बहराइच, दिसम्बर 23 -- बहराइच। फखरपुर थाने के चौधरीपुरवा गांव निवासी शिव कुमार (36) पुत्र सुंदर की मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी। वह फखरपुर से शहर आए। केडीसी के पास पैदल जा रहे थे। अचानक गिर कर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.