मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिला अदालत के पोक्सो कोर्ट में मंगलवार को पेशी के लिए लाए गए मंडलकारा के बंदी शमशुद्दीन उर्फ आरजू की हालत अचानक बिगड़ गई। बंदी की हालत को पुलिस कर्मी हक्के बक्के रह गए। कोर्ट हाजत एवं आसपास में अफरातफरी मच गई। कोर्ट हेल्थ कैंप में मौजूद चिकित्सक ने बंदी की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने बंदी को उठाकर किसी तरह हाजत के पास लाया। वहां पुलिस कर्मियों ने किसी तरह कैदी वैन में चढ़ाकर उसे सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मंडल कारा के सहायक उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि बीमार बंदी शमशुद्दीन उर्फ आरजू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश निशांत कुमार प्रियदर्शी के न्यायालय में उपस्थापन के लि...