फरीदाबाद, जनवरी 22 -- पलवल,संवाददाता। कैंप थाना इलाका स्थित अदालत में पेशी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर भाग गया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने दौड़-भागकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी सविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक केस में नामजद पृथला निवासी रितिक को 20 जनवरी को गिरफ्तार किया था। 21 जनवरी को उसे अदालत में पेश करने के लिए पुलिस की टीम कोर्ट पहुंची। यहां आरोपी ने सिपाही सुमित पर हमला कर दिया और उसका हाथ छुड़ाकर भाग गया। पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी को कुछ दूरी पर ही धर दबोचा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.