बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। शहर कोतवाली के डारीडीहा में एक दुकान के पास लघुशंका करने की बात को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति एक दुकान के करीब लघुशंका करने लगा। यह देख दुकानदार ने उसे टोक दिया। आरोप है कि इसी बात पर वह व्यक्ति इतना भड़क गया कि वह अपने साथियों के साथ दुकानदार से उलझ गया। बीच-बचाव में आए दुकान के स्टॉफ को भी मारापीटा। प्रकरण में चौकी इंचार्ज सोनूपार का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.