गिरडीह, मार्च 29 -- भरकट्टा,प्रतिनिधि। भरकट्टा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत पेशम में 15वीं वित्त आयोग से पेशम के अम्बाटांड में पोलो कोड़ा में चापानल के समीप नाली निर्माण किया गया। जिसका प्राकलन राशी 1,55,500 तय है। इस नाली का उद्घाटन पेशम मुखिया रागिनी सिन्हा वार्ड सदस्य अनीता देवी अध्यक्ष कंचन देवी ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया। इस बाबत मुखिया रागिनी सिन्हा ने कहा कि चापानल से पानी निकलने से जल जमाव होने के कारण आस पास गंदगी फैल रही थी। जिससे कई विषैले जीव उत्पन्न होने से बीमारी फैलने की आशंका थी। जिसके ध्यान में रखते हुए नाली का निर्माण किया गया। मौके पर साथ बसंती देवी, पार्वती देवी, विनोका देवी, खेमिया देवी, पावतरी देवी, विजय मुंडा, राधे कोड़ा, सुरेंद्र वर्मा, गुड्डू सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.