देवघर, दिसम्बर 10 -- देवघर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज देवघर द्वारा 10 दिसंबर बुधवार को सदस्य संपर्क सह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस क्रम में नगर के विभिन्न मोहल्ले में अलग-अलग टोलियों के रूप में पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशन धारियों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके साथ ही यथासंभव सहयोग प्रदान की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर 17 दिसंबर को पेंशनर भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए आग्रह भी किया जाएगा। वहीं 11 दिसंबर गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से पेंशनर भवन के सभागार में राष्ट्रीय पेंशनर दिवस की तैयारी को लेकर कार्यक्रम की समीक्षा बैठक भी की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए पेंशनर्स कल्याण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.