अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा, संवाददाता। पेशकार राशिद हुसैन की हत्या के मामले में डिडौली पुलिस ने हमले में शामिल रहे एक और आरोपी की पहचान की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने विवेचना में नब्बू उर्फ सादिक का नाम शामिल किया है। विवेचना में इसके पहले मंगलवार को पुलिस ने फरार 25 हजार के इनामी नवाजिश के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई थी। पुलिस इस चर्चित मामले में पूर्व में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। आरोपी कलीम को मुठभेड़ में दबोचा था। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नल निवासी राशिद हुसैन सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में पेशकार थे। बीती 11 जनवरी की दोपहर राशिद हुसैन कार में सवार होकर मुरादाबाद के गांव पट्टी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। उनके साथ में पत्नी रुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.