सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तहसील में एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार की ओर से कुछ रुपये की रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। लोगों का कहना है कि एसडीएम कार्यालय में एक व्यक्ति से कोई कार्य कराने के लिए पेशकार रिश्वत की मांग की। जिसे देते हुए किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति एसडीएम का पेशकार बताया जा रहा है। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। किसी ने अभी शिकायत नहीं की है। जांच में आरोप अगर सही पाया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...