पाकुड़, जनवरी 9 -- पेवर ब्लॉक कार्य में बरती गई अनियमितता पर डीसी ने दिए जांच के आदेश हिरणपुर, एक संवाददाता। घाघरजानी स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने के नाम पर अनियमितता सामने आई है। बिना समुचित बेस तैयार किए केवल डस्ट बिछाकर ही पेवर ब्लॉक का कार्य कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, योजना से संबंधित कोई भी प्राक्कलन बोर्ड मौके पर नहीं लगाया गया है। जबकि नियम के अनुसार कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है। जानकारी के अनुसार यह कार्य डीएमएफटी मद एवं लघु सिंचाई विभाग से लगभग 24 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद अनियमितता खुलकर सामने आई है। इस संबंध में आपके लोकप्रिय दैनिक हिंदुस्तान अखबार में प्रखंड कार्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक कार्य में गड़बड़ी का आरोप शीर्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.