हजारीबाग, अप्रैल 30 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि पेलावल पुलिस बुधवार को एक मोटरसाइकिल में ले जा रहे एक किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि युवक चतरा से मोटरसाइकिल के डिक्की में छुपाकर एक किलो अफीम लेकर हज़ारीबाग़ की ओर आ रहा था।पेलावल पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाकर युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है।.इसकी बाजार में कीमत लगभग12 लाख रुपया बताया गया है।इस बाबत पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि एक किलो अफीम के साथ एक युवक पकड़ा गया है।पूछताछ जारी है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नही हुआ था ।पुलिस के वरीय पदाधिकारी इसकी जांचपड़ताल कर रहे हैं और पुलिस आगे के अनुसंधान में बांधा ना हो इसके लिए गिरफ्तार युवक का नाम का खुलासा करने से बच रही है ।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.