हजारीबाग, फरवरी 3 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि पेलावल दक्षिणी गदोखर रोड निवासी मोहम्मद फारूक पिता अब्दूल गनी ने पेलावल ओपी प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है । इस बाबत उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है । जिसमें कहा है कि दो फरवरी को समय आठ बजे रात्रि को पेलावल ओपी प्रभारी ने मेरे भाई इरफान के साथ मारपीट किया है ।जिसके कारण मेरा भाई को काफी अन्दरूनी चोट आया है। इसके अलावा मेरे भतीजा मोहम्मद अरमान पिता इरफान को बिना किसी कारण ले जाकर रात्रि में लगभग 5 घंटे हाजत में बन्द रखा और फिर रात्रि मे अपने जीप से घर छोड़ दिया। इस संबंध ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है । मारपीट के आरोप में उसे लाया गया था और फिर पुछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.