चतरा, दिसम्बर 17 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के ग्राम पंचायत ज़मरीबकसपुरा के बड़का पेलतौल में बुधवार को पैक्स धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उदघाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रमुख इंदु कुमारी, सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह, राजेंद्र सिंह, उप प्रमुख सुमन सिंह, चारु पंचायत समिति सदस्य सुबोध सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, प्रखण्ड पदाधिकारी सुनील प्रकाश, अंचल पदाधिकारी मनोज गोप, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी श्यामसुंदर दास, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन तिर्की, इसके आलावे सैकड़ों किसान मौजूद थे। पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी रेट 2,450 पैसे के दर से धान की खरीद आज से शुरू हो गयी है। पहले दिन ही 450 क्विंटल खरीदारी हु...